दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता ई. कामेश्वर झा ने की। सभी लोगों ने उपवास रखकर तथा मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम पुकार चौधरी, रीता मिश्रा, रमन कुमार झा, अखिलेश कुमार चौधरी, मो. वसीम अहमद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ई. कामेश्वर झा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता की सर्वोच्च मिसाल है। वक्ताओं ने दोहराया कि गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर ही हम सशक्त, शांतिपूर्ण और भाईचारा वाला समाज बना सकते हैं। वहीं, बलभद्रपुर स्थि...