मथुरा, अक्टूबर 2 -- सेंट तेरेसा विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, एवं समस्त शिक्षकगण एवं हेड ब्वॉय, हेड गर्ल एवं कैप्टन ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके आदर्शों, सत्य, अंहिसा एवं स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और छात्रा आराध्या जैन ने सुंदर कविता, छात्रा मोक्षिता एवं तोषिका ने सुंदर नृत्य एवं अन्य विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिक्षिका रेशमा ने अपने भाषण में गांधी जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अंहिसा, सादगी और ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- महात्मा...