अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा, संवाददाता। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शुक्रवार को जट बाजार स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए शहर अध्यक्ष इंद्रेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे। इस दौरान राजेंद्र छाबड़ा, अब्दुल सत्तार सैफी, चौधरी नरेंद्र सिंह, परवेज आरिफ टीटू, बाल कृष्ण त्रिवेदी, शोएब मौलाना, डॉ.शाहिद उस्मानी, इदरीस शाह खां, संजू रस्तोगी, आरिफ अहमद, सागर प्रजापति, शुभम शर्मा, दिलदार अहमद, नितिन रस्तोगी, आसिम जाफरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...