प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देने के साथ कमजोर और वंचितों के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, शालीनता और सौम्यता की प्रतिमूर्ति थे। ये बातें शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि देने के बाद एडीएम आदित्य प्रजापति ने कही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम आदित्य प्रजापति, अपर उपजिलाधिकारी प्रथम पूर्णेन्दु मिश्र, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने बारी-बारी से दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादु...