संवाददाता, फरवरी 12 -- भगवान राम के प्राकट्योत्सव का पर्व रामनवमी का उत्सव चैत्र नवरात्र के पहले दिन से मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या में राम नवमी मेला को राष्ट्रीय कृत घोषित किया गया है। यह मेला चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ मुख्य रूप से सप्तमी को आती है और नवमी को रामलला के पर्व पर दर्शन कर वापस लौटती है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में रामोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। यह आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि 19 मार्च को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हो रहा है। इस मौके पर रामोत्सव का अनावरण भी राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दौर...