जमशेदपुर, जनवरी 2 -- आरएसबी ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर आरके बेहरा ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलना और सम्मान हासिल करना न सिर्फ उनके लिए खुशी बल्कि जिम्मेदारी का भी भाव लाया है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहे हैं। पहले संसाधन के अभाव में कम कर पाते थे, परंतु जैसे-जैसे आर्थिक स्थिति सुधरी, उन्होंने अपना योगदान बढ़ाया। वे शुक्रवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बेहरा ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति ने उन्हें अपने हाथों से सम्मान प्रदान किया। लेकिन सम्मान से एक जिम्मेदारी भी मिली है कि अब वे समाज के लिए आगे और क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके देश भर में 18 प्लांट हैं। हालांकि शुरुआत उन्होंने जमशेदपुर से ही की थी। इसीलिए यहां के बारे में हमेशा...