दुमका, दिसम्बर 28 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रही हैं। अपने इस दौरे के क्रम में 29 दिसंबर को जामशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करनडीह स्थित दिसोम जाहेरगढ़ में आयोजित ओल चिकि लिपि शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसी क्रम में इस समारोह में शामिल होने हेतु आयोजकों द्वारा भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के सचिव स्वामी नित्याब्रतानंद को भी आमंत्रित किया गया है। जहां स्वामी नित्याब्रतानंद को दुमका जिला के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत पाथरा गांव में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा ओल चिकि शताब्दी प...