बिहारशरीफ, मार्च 31 -- राष्ट्रपति से लेकर सिंगापुर एंबेसी तक ने जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यक्त की गहरी संवेदना सीएम नीतीश, तेजस्वी यादव और जदयू नेता निशांत ने भी दी श्रद्धांजलि बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। माता शीतला मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे की गूंज सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया तक पहुंच गई है। आठ श्रद्धालुओं की असमय मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारत स्थित सिंगापुर दूतावास तक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सांत्वना प्रकट की। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। इसके साथ ही बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत...