चतरा, मार्च 30 -- इटखोरी प्रतिनिधि चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली में सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें क्षेत्रीय आस्था और सांस्कृतिक पहचान की झलक भी देखने को मिली। इस दौरान सांसद ने राष्ट्रपति को चतरा की अधिष्ठात्री देवी माँ भद्रकाली का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने झारखंड की पावन धरती, विशेषकर माँ भद्रकाली एवं माँ कौलेश्वरी धाम की धार्मिक महत्ता से राष्ट्रपति को अवगत कराया। सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ससम्मान चतरा आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने आग्रह किया कि वे माँ भद्रकाली और माँ कौलेश्वरी की पवित्र धरती पर पधारकर यहां के श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.