दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति से दरभंगा आने का अनुरोध किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने राष्ट्रपति को दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत तथा ऐतिहासिक उपलब्धियों के अवलोकन का अनुरोध करते हुए कहा कि मिथिला क्षेत्र ज्ञान परंपरा की उर्वरा भूमि रही है। इस क्षेत्र में साहित्य, संस्कृति धर्म, अध्यात्म एवं देवी-देवताओं से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल हैं। उन्होंने मिथिला की सभ्यता, संस्कृति तथा बौद्धिक क्षमता के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट कराते कहा कि वेद, दर्शन, न्याय, मीमांसा जैसे आयाम मिथिला की सांस्कृतिक पहचान रही है। इसके अवलोकन से मिथिला क्षेत्र का सम्मान बढ़ेगा।

ह...