नई दिल्ली, जुलाई 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19-25 जुलाई तक तीन देशों मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सीबी जार्ज ने बताया कि मोल्दोवो और नार्थ मैसेडोनिया में राष्ट्रपति की यात्रा पहली बार हो रही है, जबकि रोमानिया की यात्रा करीब 30 साल बाद हो रही है। यात्रा से तीनों देशों के साथ भारत के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के निमंत्रण पर मोल्दोवा जाएंगी। वह मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से भी मिलेंगी। इसके बाद नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोरदाना सिलजानोव्स्का दावकोवा के निमंत्रण पर 21-22 जुलाई को नॉर्थ मैसेडोनिया में रहेंगीं। राष्ट्रपत...