नई दिल्ली, मार्च 7 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे में प्रदेश सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने को राष्ट्रपति का अपमान करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे शर्मनाक बताया है। खुद राष्ट्रपति ने भी ममता बनर्जी के रवैये पर निराशा जताई हैं। वहीं, ममता बनर्जी ने इसे चुनाव से जोड़ते हुए राष्ट्रपति पर ही सवाल उठाए हैं। पश्चिम बंगाल चुनावों में यह मुद्दा गरमा गया है और सोमवार को संसद में इस मुद्दे की गूंज सुनाई दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन से संबंधित घटनाक्रम पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे राष्ट्रपति का अपमान हुआ है। इसके लिए राज्य की सरकार जिम्मेदार है। मोदी ने कहा कि यह घटना शर्मनाक तथा अभूतपूर्व है और जो भी लोकतंत्र तथा आदिवासी समुदायों के स...