नई दिल्ली, मार्च 5 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को वह दार्जिलिंग में 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह लोक भवन, दार्जिलिंग में रूट एंड रिदम्स नामक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगी। मुर्मु आईआईटी खड़गपुर में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर प्लैटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी। सात मार्च को वह दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल काउंसिल द्वारा आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.