नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि राष्ट्रपति भवन में स्थापित ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने इसे 'गुलामी की मानसिकता से मुक्ति' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश प्रशासकों की मूर्तियां बनी रहीं, जबकि देश के महान सपूतों को वहां स्थान नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान उन्होंने 'पंच प्रण' का आह्वान किया था, जिसमें औपनिवेशिक सोच से मुक्त होना शामिल है। यह इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा और केंद्रीय प्रांगण में राजगोपालाचारी की प...