नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारत के राष्ट्रपति का ऑफिशियल घर यानी राष्ट्रपति भवन दिल्ली की सबसे आइकॉनिक चीज है। जिसे बाहर से देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। जब आपको पता चले राष्ट्रपति भवन के अंदर के हॉल, डाइनिंग एरिया और आर्किटेक्चर को देखने का मौका मिल रहा तो कौन नहीं जाना चाहेगा। एच शेप में बना ये स्ट्रक्चर्ड मास्टरपीस 330 एकड़ की जमीन में फैला है। राष्ट्रपति भवन में पूरे 340 कमरे हैं। और, ये एक इमारत नहीं बल्कि भारत के इतिहास, डेमोक्रेसी और हेरिटेज की भव्यता को भी रिप्रेजेंट करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखना आम पब्लिक के लिए सपने जैसा है तो गलत है। दरअसल, राष्ट्रपति भवन के कुछ हिस्सों को आम पब्लिक भी विजिटर के तौर पर देख सकते हैं।राष्ट्रपति भवन के इन हिस्सों को देखने की है इजाजत राष्ट्रपति भवन के अंदर जाकर कुछ हिस...