फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा एक फरवरी को राष्ट्रपति भवन की मौन परिक्रमा कर बुंदेलखंड राज्य की मांग किए जाने की रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि एक फरवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन तक मौन परिक्रमा किया जाएगा। यह मौन परिक्रमा संगठन की एकता और अनुशासन का प्रतीक होगी। कहा कि यात्रा से यह संदेश दिया जाएगा कि संघर्ष शांतिपूर्ण लेकिन लक्ष्य को लेकर पूरी तरह अडिग और दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर यज्ञेश गुप्ता, देवव्रत त्रिपाठी, ब्रजेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, रज्जन विश्वकर्मा, रामप्रसाद विश्वकर्मा, शैलेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...