राष्ट्रपति पुरस्कार पाकर लौटे कला शिक्षक का हुआ स्वागत
बलिया, सितम्बर 9 -- बलिया। राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने के बाद मंगलवार को जनपद वापसी पर राजकीय इंटर कालेज के कला शिक्षक डा. इफ्तेखार खां का रेलवे स्टेशन पर स्काउट गाइड के बैंड बाजे बीच जिले के कई प्रधानाचार्यो, शिक्षकों और रंगकर्मियों व अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर किया। स्वागत से अभिभूत डा. खान ने कहा कि यह पुरस्कार अकेले का नहीं, बल्कि पूरे जनपदवासियों की दुआओं के योगदान का पुरस्कार है l इसको लेकर उन्होंने माता- पिता, घर- परिवार, गांव, शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों, प्रधानाचार्यो और डीआईओएस के साथ जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। दिल्ली में पुरस्कार प्राप्ति के बाद वहां रहने वाले बलिया के पुरातन छात्रों ने प्रगति मैदान के पास साउथ एशिया क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया। स्टेशन पर स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य डा. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.