गोंडा, अगस्त 17 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा संयुक्त कार्यालय के नागरिक सुरक्षा निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान करने की घोषणा की गई। वह लेखा विभाग में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लेखा कार्य के अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में बाढ़ ,रेल दुर्घटना ,कुंभ मेला व अन्य विभिन्न अवसरों पर नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ जान माल की क्षति को कम करने का काम पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ किया गया। उनके कार्यों की सराहना नियंत्रक नागरिक सुरक्षा गोरखपुर एवं आपात अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक गोंडा ने निरंतर की है। यह भी पढ़ें- डीजीपी प्रशंसा चिह्न स्वर्ण से सम्मानित हुए तुर्कपट्टी एसओ आलोक कुमार

हिंदी ...