मथुरा, मार्च 23 -- गोवर्धन में करीब तीन घंटे के प्रवास में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न केवल गिरिराज जी की परिक्रमा की, बल्कि ब्रज की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा को भी करीब से महसूस किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत फ्लीट के साथ सबसे पहले दानघाटी मंदिर पहुंचीं। कार्ष्णि आश्रम पर हरिओम बाबा ने प्रसादी दुपट्टा भेंटकर स्वागत किया। आन्यौर में पहुंचते ही राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से उतर गईं और पैदल चलकर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। ब्रज वसुंधरा रिसोर्ट के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। यहां भी गोल्फ कार्ट से उतरकर राष्ट्रपति ने लोगों के साथ फोटो खिंचाए। राजस्थान सीमा स्थित पूंछरी पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम मानसीगंगा पूजन और विशेष सम्मान ने उनका स्वागत किया। यहां कुछ कदम पैदल चलने के बाद उन्हों...