नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- जरा फर्ज कीजिए की 58 साल का राष्ट्रपति आर्मी यूनिट को विजिट करने पहुंचा हो। अचानक वह अपना सूट उतारे और जिम करना शुरू कर दे। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो सिर्फ ख्यालों में ही हो सकता है। लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। यह कारनामा किया है, मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि मंगोलियाई राष्ट्रपति एक मिलिट्री यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक उन्होंने अपना सूट जैकेट उतारा और बेंच पर लेट गए। इसके बाद वह बड़े आराम से बेंच प्रेस करते रहे। तमाम आर्मी के जवान वहां मौजूद थे और यह सबकुछ देखकर हैरान नजर आए। The President of Mongolia: Ukhnaagiin Khurelsukh, 100 kg, bench presses 20 reps - t...