बांका, सितम्बर 6 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बांका जिले के लिए गौरव का क्षण रहा। जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त कर खुशबू कुमारी ने अपने विद्यालय, परिवार और बांका जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। समारोह में देशभर से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। खुशबू कुमारी वर्तमान में उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बिदायडीह में प्रधान शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए किए गए रचनात्मक प्रयासों के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लि...