नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्यौरा साझा नहीं किया गया है। लेकिन, समझा जाता है कि राष्ट्रपति हाल में तीन देशों की यात्रा से लौटी हैं और उधर संसद में पेपर लीक को लेकर एक महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किया गया है, इनसे जुड़ी जानकारियां इस दौरान साझा की गईं। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट में मीटिंग की तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में कहा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की यह मीटिंग राष्ट्रपति मुर्मु के मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और ...