हरिद्वार, दिसम्बर 3 -- गायत्री विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने लखनऊ में आयोजित 19वीं डायमंड जुबली जम्बूरी 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवभूमि का गौरव बढ़ाया। प्रज्ञा बैण्ड ने देशभर की टीमों के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने कलर पार्टी, पीजैण्ट शो, फैशन शो, बैण्ड, गेट स्काउट, कैम्प क्राफ्ट गाइड, कैम्प फायर स्काउट, कैम्प फायर गाइड आदि प्रतियोगिताओं में ए ग्रेड हासिल किया। प्रदर्शनी, पायनियरिंग तथा अन्य प्रदर्शन की भी निर्णायक मंडल ने सराहना की। श्वेत-सुनहरी वेशभूषा में उत्तराखण्ड बैण्ड का आकर्षक रूप जम्बूरी का केंद्र बना रहा। इस जम्बूरी में देशभर के 35,000 से अधिक स्काउट, गाइड एवं लीडर ट्रेनर सम्मिलित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.