अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अयोध्या के दौरे पर हैं। मुर्मु श्री राममंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। मुर्मु ही वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह सेना के विमान से पहुंचेंगी राष्ट्रपति। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगभग 4 घंटे राष्ट्रपति अयोध्या में रहेंगी। राममंदिर में वह रामायणकालीन ऋषियों व पात्रों का दर्शन कर भक्ति मूर्ति माता शबरी की पूजा अर्चना करने के बाद रामलला के दर्शन पूजन करेंगी। वह राम मंदिर की दीवारों पर लगे भित्ति चित्रों व ब्रांच मेंटल पर उत्कीर्ण चित्रों का भी अवलोकन करेंगी। इसके साथ ही श्रीराम यंत्र की स्थापना का पूजन भी करेंगी और सभा को भी सम्बोधित करेंगी। इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख...