नई दिल्ली, मार्च 7 -- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का व्यवहार शर्मनाक- मोदी -----------------राष्ट्रपति ने भी मुख्यमंत्री या मंत्री के न आने पर जताई निराशा-ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान आने पर उठाए सवाल-संसद में सोमवार को गूंज सकता है मुद्दा, चुनाव में भी गरमाएगा----------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में पश्चिम बंगाल के सरकार के द्वारा प्रोटोकाल का पालन न किए जाने को राष्ट्रपति का अपमान करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे शर्मनाक करार दिया है। खुद राष्ट्रपति ने भी ममता बनर्जी के रवैये पर निराशा जताई है, वहीं ममता बनर्जी ने इसे चुनाव से जोड़ते हुए राष्ट्रपति पर ही सवाल उठाए हैं। पश्चिम बंगाल चुनावों में यह मुद्दा गरमा गया है और सोमवार को संसद म...