जमशेदपुर, दिसम्बर 29 -- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा के मामले में कोई भी जोखिम नहीं उठा रहा है। सोमवार सुबह से ही शहर के बिष्टुपुर में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सख्त कर दी गई है। राष्ट्रपति के रूट पर पड़ने वाले बिष्टुपुर मुख्य मार्ग के सभी छोटे-बड़े कट्स (रास्तों) को पुलिस ने लोहे के बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया है।बिष्टुपुर मेन रोड के बीच के कट्स बंद होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। अब लोगों को सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए दूर स्थित ट्रैफिक सिग्नल तक जाना पड़ रहा है और वहीं से यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ रहा है। इस व्यवस्था के कारण मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और लोगों को गंतव्य तक पहुँचने में अधिक समय लग रहा है।सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और संदिग्ध स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.