जमशेदपुर, फरवरी 25 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के तहत मरीन ड्राइव, कदमा और मणिपाल हॉस्पिटल, बारीडीह क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन और मालवाहक चार-पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त, उसी दिन सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में यात्री बसों का परिचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.