रांची, मई 3 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने साल 2027 की जनगणना में आदिवासी/सरना धर्म कोड को अलग धार्मिक पहचान के रूप में शामिल करने की गुजारिश की है। उन्होंने लिखा है कि यह अनुरोध झारखंड की जनता, विशेषकर देश के करोड़ों आदिवासी भाई-बहनों की ओर से किया जा रहा है। पत्र में सीएम ने साल 2027 की जनगणना को राष्ट्रपति के कुशल पर्यवेक्षण में शुरू करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।तथ्य आधारित नीति ही सर्वोत्तम सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा है कि आप जनगणना की पृष्ठभूमि से अवगत हैं। किसी भी राष्ट्र की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए तथ्य आधारित नीति ही सर्वोत्तम मार्ग है। जनगणना 2027 की पूरी कार्रवाई में झारखंड सरकार हर प्रकार की मदद कर रही है। प्रथम चरण में अनुसूचित जाति/जनजाति से संबं...