श्रावस्ती, सितम्बर 8 -- श्रावस्ती। दिल्ली पुलिस की ओर से एक कार्यक्रम का कवरेज के दौरान दो महिला पत्रकारों की पिटाई के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजी) ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसपी सिंह परिहार,विनोद दूबे, सतीश दूबे,भीम सिंह,अर्जुन मिश्र,प्रियव्रत मिश्र, भूनेश्वर वर्मा,दिनेश तिवारी पवन सेठ, राइस अहमद,जटाशंकर त्रिपाठी, सियाराम, दीपेंद्र गुप्ता, सुमित तिवारी, दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...