जामताड़ा, मार्च 8 -- राष्ट्रपति के विरुद्ध टिप्पणी के विरोध में बंगाल के सीएम का फूंका पुतला बिंदापाथर, प्रतिनिधि।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के विरुद्ध कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को फतेहपुर प्रखंड के सुगनीवासा गांव में पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से किया गया। मौके पर अविता हांसदा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की गई टिप्पणी से पूरे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की आस्था से जुड़े जाहेर थान में पूजा नहीं करने दिए जाने की घटना की भी कड़ी निंदा की जाती है। इस अवसर पर मोहन मुर्मू, वीरू हांसदा, चिकन मुर्मू, रंजीत किस्कू, अजीत और बबलू मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.