जमशेदपुर, फरवरी 23 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल अनुपालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, वैकल्पिक यातायात योजना, चिकित्सीय सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि आमंत्रण पत्र सत्यापन, कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, मीडिया प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.