जमशेदपुर, मार्च 9 -- पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने का भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। भाजपाइयों ने साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी को राज्य सरकार ने सम्मान नहीं दिया गया। यह इस पद और संविधान की गरिमा का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस घटना के लिए देश से माफी मांगने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, डॉ. राजीव, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, म...