गोंडा, मार्च 19 -- नवाबगंज। रामनगरी में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिले के सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रही। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात करते हुए अयोध्या जाने वाले भी रास्तों पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। गुरूवार के सुबह से शिवदयाल गंज से पुराने सरयू पुल अयोध्या जाने वाले सभी चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। प्रशासन द्वारा लागू ट्रैफिक डायवर्जन के तहत इन वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाइवे की तरफ भेजा गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें गोंडा-अयोध्या सीमा पर तैनात हैं। बैरिकेडिंग कर हर वाहन की सघन तलाशी की। सीमा से लगे गांवों व मुख्य मार्गों पर निगरानी कड़ी थी। अयोध्या की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहनों की तलाशी के बाद जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के जाने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.