आदित्यपुर, दिसम्बर 15 -- आदित्यपुर। आगामी 29 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आयोजित होने वाले 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से लेकर डीएवी गेट तक करीब चार किलोमीटर तक पैदल मार्च किया गया।पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रपति के संभावित आगमन मार्ग का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद डीसी और एसपी एनआईटी परिसर पहुंचे, जहां दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल को चिह्नित किया गया। एनआईटी के जिमखाना भवन को अपेक्षाकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.