मथुरा, मार्च 16 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा-वृंदावन आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों ने उनके संभावित तीन दिवसीय दौरे के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार कर लिया है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दीं हैं। सड़कों के किनारे दीवारों पर बॉल पेटिंग कराई जा रही है। वहीं कुछ मार्गों को भी दुरुस्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सात माह के अंदर यह उनका दूसरा दौरा होगा। राष्ट्रपति इससे पहले भी यहां धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी हैं। इस बार वह वृंदावन में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति का श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम भी तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को ध्यान में...