नई दिल्ली, मार्च 7 -- प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला। केंद्र में सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान कर अराजक व्यवहार की नई मिसाल पेश की है। अमित शाह ने इसे आदिवासी समाज और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान बताया। भाजपा की प्रतिक्रिया उस समय आई जब राष्ट्रपति ने सिलीगुड़ी दौरे के दौरान संथाल सम्मेलन के स्थल में बदलाव और कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा राज्य सरकार के मंत्रियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर कहा कि टीएमसी सरकार ने प्रोटोकॉल की खुली अनदेखी कर राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की कार्यशैल...