राष्ट्रपति के अपमान पर केंद्र सख्त, गृह सचिव ने ममता सरकार से पूछे 3 सवाल; 5 बजे तक मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली, मार्च 8 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई प्रोटोकॉल चूक को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आज शाम 5 बजे तक इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह कार्रवाई राष्ट्रपति द्वारा शनिवार को दार्जिलिंग जिले में सार्वजनिक रूप से व्यक्त की गई नाराजगी के बाद की गई है। इससे बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव से मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। राष्ट्रपति के आगमन पर उनके स्वागत के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया? मुख्यमंत्री या राज्य के मंत्रियों की उपस्थिति होनी चाहिए थी। दार्जिलिंग जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन का स्थान अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.