सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने महावीर चौक में ममता सरकार का पुतला दहन किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि यह केवल राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज और देश की गरिमा का अपमान है। उन्होंने ममता सरकार से तत्काल माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक का अपमान लोकतंत्र और स...