कानपुर, दिसम्बर 14 -- इलेक्ट्रिक लोको शेड कानपुर को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2025 राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता राहुल त्रिपाठी को विज्ञान भवन में रविवार को आयोजित समारोह में दिया। इस मौके पर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता यतींद्र कुमार भी रहे। इलेक्ट्रिक लोको शेड में ट्रेन इंजनों में अतिरिक्त हारमोनिक फिल्टर को हटा उसके मेंटीनेंस और बिजली की बचत में 3700 करोड़ रुपये की बचत करने पर यह पुरस्कार दिया है। इलेक्ट्रिक लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता राहुल त्रिपाठी, मंडल विद्युत अभियंता आलोक मिश्र ने आईआईटी संग हारमोनिक फिल्टर को हटाने नवाचार किया। इसका आऱडीएसओ में परीक्षण कराया गया तो पता चला कि इसे ट्रेनों से हटा दिया जाएगा तो कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद इसे हटा...