सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। एशियन गेम्स में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य प्राची चौधरी की उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने किरण पहल, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने भारत को इस स्पर्धा में एशियन गेम्स का पहला स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलता युवा बेटियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चारों खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम की गति, दृढ़ता और शानदार तालमेल की सराहना करते हुए इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण बताया। यह भी पढ़ें- सहारनपुर की बेटी प्राची चौधरी ने भारत को दिलाया एशियन गे...