नई दिल्ली, मार्च 2 -- दिल्ली सरकार होली के मौके पर आज राजधानी की महिलाओं व बेटियों को 4 बड़ी सौगात देने जा रही है। इन योजनाओं में लाडली योजना में पैसों का वितरण, लखपति बिटिया योजना, डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक मोबिलिटी कार्ड और होली पर मुफ्त सिलेंडर देने की योजना शामिल है। आज 15 लाख परिवारों के खाते में मुफ्त सिलेंडर के पैसे भी पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम 'सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली' में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की पहल; अस्पतालों के पास खुलेंगी 40 नई अटल कैंटीनपिंक कार्ड के जरिए महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं के लिए पिंक कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी का...