जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से बुधवार को शहर में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति के संभावित रूट पर पड़ने वाली सड़कों को कुछ समय के लिए पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। अचानक हुए ट्रैफिक डायवर्जन और सड़क बंदी के कारण कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। ऑफिस समय होने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...