राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को साहिबाबाद मंडी से आम भेजे गए
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को आम भेजे गए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी आम भेजे जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी को आम की पेटी भेज दी जाएगी। हर साल आम का सीजन शुरू होते ही साहिबाबाद मंडी प्रशासन इसकी तैयारी शरू कर देता है। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आम तोहफे के रूप में भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्ड के साथ काकोरी का प्रसिद्ध चौसा आम सभी को भेजा जा रहा है। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम की पेटी भेजी गई हैं। इसके साथ ही 72 मंत्रियों को भी आम भेजे जा रहे हैं। एक जगह कम से कम पांच पेटी आम भेजा जाता है और एक पेटी में नौ आम होते हैं। ये सभी आम अच्छी गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.