गोंडा, फरवरी 1 -- करनैलगंज, संवाददाता । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पीएस इंटर कॉलेज में को युवा संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त सह मंत्री मुकेश सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख रूपनारायण सिंह ने पंच परिवर्तन विषय पर छात्रों से संवाद करते हुए सामाजिक जागरूकता, स्वावलंबन और राष्ट्रहित के मूल्यों को समझाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संयोजक रामानन्द मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर तरबगंज तहसील संयोजक अन्त...