लखनऊ, जुलाई 20 -- संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के महापुरुषों, नायकों, भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने वाले साहित्यकारों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियां स्थापित करायी जा रही हैं। इसमें सूर्यकुंड अयोध्या में भगवान सूर्य नारायण की 6 फीट खड़ी सैंड स्टोन की मूर्ति, गणेश कुंड अयोध्या में भगवान गणेश की 10 फीट खड़ी सैंड स्टोन की मूर्ति, अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी की 6 फीट बैठी हुई कांस्य मूर्ति, कासगंज रेलवे पुल के पास शहीद स्थल एटा में बाबू कल्याण सिंह की 12.5 फीट खड़ी कांस्य मूर्ति तथा महमूदाबाद सीतापुर में महंत अवैद्यनाथ की 12.5 फीट खड़ी कांस्य मूर्ति, प्रयागराज में कमला बहुगुणा की 6 फीट कांस्य मूर्ति तथा जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज रोड क्षत्रिय भवन में महाराणा प्रताप की 12.5 फीट अश्वारोही मूर्ति स्थापना शामिल है।

स्थापना की प्रक्रि...