बेगुसराय, अगस्त 28 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। समाज सेवा संघर्ष समिति ,गढ़हरा बरौनी की ओर से रक्षा बंधन के मौके पर शुक्रवार को अभेदाननंद आश्रम में बंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने की।श्री वर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना सभी भारतीयों का कर्तव्य है। स्काउट से राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित रिटायर्ड रेलकर्मी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय परिवेश में राष्ट्र के बाहरी एवं आंतरिक तत्वों द्वारा राष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।इसके जवाब में देश वासियों को संगठित होना जरूरी है।बड़ी संख्या में लोगों ने अपने -अपने आवास पर या अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक रूप से राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांधक...