रांची, जून 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा विधायक सीपी सिंह के बयान को देश की महान विभूतियों का घोर अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत रत्न और पद्म सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रद्रोही बताना इतिहास, संविधान और राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा का अपमान है। आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा में ऊपर से नीचे तक कुछ नेताओं ने मानो देशभक्ति और राष्ट्रद्रोह का प्रमाणपत्र अपनी जेब में रख लिया है। जब मन करता है, जिसे मन करता है, उसे राष्ट्रद्रोही घोषित कर देते हैं। यह लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक अहंकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...