प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी शांडिल्य ने हैदराबाद विधानसभा में राष्ट्रगीत के दौरान कुछ विधायकों के सदन से बाहर जाने की घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के दौरान सदन छोड़ने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा बनी रहे। यह भी पढ़ें- राज्यसभा सांसदों की सैलरी पर हुआ कितना खर्च, 151 करोड़ तो सिर्फ भत्ते और यात्रा यह भी पढ़ें- आज पेश होगा 'वंदे मातरम' से जुड़ा बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान बनेगा अपराध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...