हरदोई, अगस्त 24 -- हरदोई। उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित वायरल वीडियो के प्रकरण को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जांच का अनुरोध किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर पूरे घटनाक्रम के तथ्य सामने आने चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भुट्टो मियां व प्रेम प्रकाश वर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमा राजवंशी व सर्वेश कुशवाहा, महासचिव इस्लाम गाजी, अजय दीक्षित, मोरध्वज वर्मा, शिल्पी वर्मा, संध्या वर्मा, बादाम सिंह यादव रहे। यह भी पढ़ें- कांग...