राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 24 -- सोनभद्र,संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन के बाद कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी निरीक्षक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने संयुक्त बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष के राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Moradabad N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.